Welcome to GOOD MORNING INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to GOOD MORNING INDIA NEWS
धर्म

Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting News Live: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. चंपत राय इस बैठक में शामिल नहीं हुए.

Ram Mandir Trust News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए कमेटी गठित

आज हुई बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी में तीन सदस्य होंगे, जो CEO का चयन करेंगे. तीन सदस्यों वाली कमेटी में रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड विष्णुकांत चतुर्वेदी और लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सुरेश हावड़े शामिल हैं.

Ram Mandir Trust News Live: 22 जुलाई को ट्रस्ट की अगली बैठक- गोविंद देव गिरि

गोविंद देव गिरि ने कहा कि  22 जुलाई को एक बार फिर हम बैठेंगे. हम उम्मीद करते हैं तब तक एसआईटी की फ़ाइनल रिपोर्ट आ जाएगी. उस बैठक में हम नए न्यासी की नियुक्ति भी करेंगे.

Ram Mandir Trust News Live: चंपत राय ने उदारता दिखाई- गोविंद गिरि

गोविंद देव गिरि ने कहा कि जो वातावरण बना है, उसके चलते चंपत राय और अनिल  मिश्रा ने त्यागपत्र दिया. चंपत राय ने भी कहा है कि जब तक अपराधी नहीं पकड़ा जाता, तब तक पद पर रहना उचित नहीं है. हमने उनके सेवा का सम्मान किया, जो उन्होंने उदारता दिखाई है हमने उसे स्वीकार किया है.

Ram Mandir Trust News Live: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर- ट्रस्ट

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर किया गया. मंदिर का वातावरण चिंताजनक है. एक असाधारण स्थिति बनी. 11 जुलाई को होने वाली न्यास की बैठक को आज संपादित किया. नृत्यगोपालदास जी महाराज, नूतन न्यासी कृष्ण मोहन जी, कलेक्टर शशांक त्रिपाठी जी, निर्मोही अखाड़े के दिनेश चंद्र जी महाराज उपस्थित थे. ट्रस्ट के निर्माण करने वाले के पाराशरन जी ऑनलाइन उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हम सबको सबसे बड़ा दुख है कि जिस राम मंदिर के लिए लोगों ने अपने प्राणों की परवहा नहीं की, वहां चढ़ावा चोरी की घटना हुई. ये हमारे लिए लज्जाजनक स्तिथि है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!